सहारा इंडिया परिवार कार्यालय पर मनाया गया 72 वां स्वतन्त्रता दिवस

हाथरस। सहारा इंडिया परिवार कार्यालय पर 72 वां स्वतन्त्रता दिवस वडी धूमधाम से मनाया गया एव विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सहारा इंडिया कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए तहसील कार्यालय, पुलिस लाईन व हाथरस के मुख्य मुख्य बाजारों में होते हुए बाइक रैली निकाली गई तथा इसी बीच जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य ,एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ,सीओ सदर व सभी थाना प्रभारियों को माला पहनाकर एव भारत माता की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सहारा इंडिया हाथरस कार्यालय के प्रबन्धक जगदीश प्रसाद, अनिल राठौर ,मोहम्मद आरिफ ,कपिल वाष्र्णेय, अजीत सिंह एवं सहारा कार्यालय के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1