हाथरस। जनपद में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाॅठ धूमधाम और हर्षोल्लास से मनायी गयी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदवासियों ने जगह-जगह झण्डारोहण तथा राष्ट्रभक्ति के अन्य कार्यक्रमों में बढचढ कर हिस्सा लेकर देशप्रेम का जज्बा दिखाया। शहर के विभिन्न चैराहों पर अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर कृतज्ञ जनपदवासियों ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। स्कूल-कालेजों में झण्डारोहण, राष्ट्रगान के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता आदि आयोजित किये गये। राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, घरों-दुकानों सहित और व्यापारिक संस्थानों पर रात्रि में रंगबिरंगी विद्युत झालरों, फूलों तथा सजावटी सामग्री से आकर्षक सजावट की गई।
वहीं प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सदर हरिशंकर माहौर तथा जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई दी।
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री जनपदीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता विभाग उ0प्र0 सरकार उपेन्द्र तिवारी, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सदर हरीशंकर माहौर तथा जिलाधिकारी डाॅ0 रमा शंकर मौर्य ने राष्ट्रीय झण्डा फहराकर सलामी दी और देश को आजादी हासिल कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों तथा अमर शहीदों को श्रद्धार्पूवक नमन किया। प्रभारी मंत्री ने लोगों को देश की एकता-अखण्डता को कायम रखने के लिये संविधान प्रस्तावना का संकल्प दिलाया। इसके अलावा सांसद ने तम्बाकू से आजादी के लिये उपस्थित लोगो को शपथ दिलायी। प्रभारी मंत्री ने शहीद गजराज सिंह की पत्नी सुनीता सिंह, शहीद हसन अली खान की पत्नी रीमा बेगम तथा शहीद सत्यवीर सिंह के पिता को पुष्प माला तथा शाल भेंटकर सम्मानित किया।
प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहूती देकर हमे अजादी दिलाई है परन्तु आज हमारे देश में बहुत से लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वर्तमान सरकार में पूर्वजों के सपनों को साकार करते हुए घरों घरों में बिजली, शौचालय तथा घर बनवा रही है। हम ऐसे हिन्दुस्तान का निर्माण करना चाहते है जो अपराधमुक्त हो। हमे अपने में सुधार करना है।
कार्यक्रम के उपरान्त प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कलेक्टेªट परिसर में बरगद के पौधे का रोपण किया। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाॅठ पर सांसद राजेश दिवाकर ने जनपदवासियों को बधाई दी। उन्होने शहीद जवानों के गांव का नाम शहीदो के नाम से रखने, स्मारक तथा तोरण द्वार का निर्माण कराने के लिये जिलाधिकारी से कहा तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आमजनता तक पहुचाने के लिये अपील की। उन्होने राजा महेन्द्र प्रताप के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित लोगो को जानकारी दी।
विधायक सदर हरिशंकर माहौर ने कहा कि आज यह खुशी का अवसर हमारे पूर्वजों की देन है। भारत एक निशान, एक संविधान तथा एक प्रधान के रूप में पहचाना जाता है। स्वतंत्रता संग्रामियों के कारण ही आज हम यहा स्वतंत्र रूप से बैठे हुए है।
जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने उपस्थित लोगो को स्वतंत्रता दिवस के शुभकामनाएं दी। उन्होने अपने वतन की आजादी के लिये जान निछावर करने वाले महापुरूषों को भी नमन किया। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात लोग अपने अधिकारों को याद रखे है परन्तु अपने कर्तव्यों को भूल गये है। हमे पहले अपने कर्तव्य को देखना चाहिए।
अपर जिलाधिकारी रेखा एस0 चैहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर सिख धर्म गुरू ज्ञानी हरपाल सिह, हिन्दु धर्म गुरू कैलाश नाथ मिश्रा, ईसाई धर्म गुरू, बीके शांता बहिन, बीके भावना बहिन, आदि ने अपने विचार व्यक्त कियंे। सिख धर्म गुरू ने मंच पर आसीन सभी लोगों को धर्म पुस्तक भेट की।
कलेक्टेªट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबाॅ गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सेठ हरचरनदास के स्कूली बच्चों, होमगार्डस तथा पुलिस के जवानों ने मार्चपास्ट निकाला, प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरी शंकर माहौर तथा जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने झण्डी दिखाकर मार्चपास्ट का शुभारम्भ तथा शान्ति के प्रतीक श्वेत कबूतरों को आसमान में उडाया। इस मौके पर जोरदार आतिशबाजी भी की गई। विभिन्न स्कूलों के छात्राओं, ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को पुरूस्कृत कर उनका मनोबल बढाया। कार्यक्रम के दौरान डीएसओ सुरेन्द्र यादव, ओएसडी स्टैनो शीलेन्द्र कुमार, प्रताप चैधरी, राम प्रकाश कुलश्रेष्ठ, शशि कान्त गौतम, ईडीएम मनोज उपाध्याय, सहित बडी संख्या में अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारी मौजूद थे। इसके पश्चात स्वाधीनता दिवस पर जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य, पुलिस अधीक्षक सुशील चन्द्रभान घुले तथा अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान ने रामलीला मैदान पर तिरंगा ध्वज फहराया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।