खारे पानी की समस्या का नही हो पाया अभी तक समाधान, कल डीएम को रैली निकालकर सौपेंगे मौत या पानी दो का ज्ञापन

हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गांव नगला मया में खारा पानी की समस्या को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन तेईसवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। गांव नगला मय कें ग्रामीण अभी भी पानी की समस्या को लेकर शासन प्रशासन द्वारा समाधान न कराए जाने के कारण अनशन समाप्त करते हुए नही दिख रहे।मंगलवार को गांव नगला मया में चल रहे क्रमिक अनशन के बाद भी प्रशासन द्वारा अभी तक इस मामलें में ग्रामीणों से अनशन समाप्त कराए जाने के लिए प्रतिदिन पेयजल की व्यवस्था पाइप लाइन के जरिए किए जाने का बायदा किए जाने के कारण ग्रामीण भी काफी परेशान है।मंगलवार को अखिल भारतीय बंजारा संमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. रामस्वरूप नायक भी ग्रामीणों से मिले।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खारे पानी की समस्या के कारण यहां के बाशिन्दों को हर रोज बीमारियों के साथ हर तरह की समस्या का सामना करना पडता है।ग्रामीणों ने कहा कि शासन हो चाहे प्रशासन सिर्फ एक ही बात कहते है कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान हो जाए।मगर प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी रवैया के कारण ग्रामीणों की समस्या का समाधान नही हो पा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि वह शासन प्रशासन से सहयोग व समर्थन की अपेक्षा करें भी तो कैसे करें।ग्रामीणों ने प्रशासन पर राजनैतिक दबाब में कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नही होगा।तब तक ग्रामीण क्रमिक अनशन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि कल 08 अगस्त 2018 दिन बुधवार को  प्रातः आठ बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के लिए क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट होकर रैली निकालते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगें।ज्ञापन दिए जाने के बाद भी अगर समस्या का हल नही हुआ।तो ग्रामीण आमरण अनशन करने को मजबूर होगे।अनशन करने बालों में मंगलदेब शर्मा,चोखे सिंह,मनोज कुमार,सतीश कुमार,चन्द्रभूषण सिंह,चन्द्रपाल सिंह,राजवीर सिंह,दानवीर सिंह,मोहित सिंह,लाल खाॅं,पवन कुमार,पंकज कुमार,योगेन्द्र सिंह,क्षेत्रपाल सिंह,बीरेन्द्र सिंह,रामपाल सिंह,उदल खाॅं,हुकुम सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1