हाथरस/चंदपा। क्षेत्र के सेम्पर वॉरेंट उच्चतम माध्यमिक विद्यालय बुलगडी बघना रोड चंदपा में 72 वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि चंदपा ग्राम प्रधान शुकान्त शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया व सरस्वती मां की छबि चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया । स्कूल प्रवन्धक ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर व राधा कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया। बाद में स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया। जिनको मुख्य अतिथि ने उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं क्षेत्र के मीतई मे स्थित वृद्धा आश्रम पर आजादी का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया जिसने मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने सबसे पहले ध्वजारोहण किया व सभी ने राष्ट्रीय गीत गाया । बाद में वृद्धा आश्रम में वृक्षारोपण भी किया गया।
चंदपा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।