प्रभारी मंत्री ने गांव जटोई में किया वृक्षारोपण

हाथरस। 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के क्रम में प्रभारी मंत्री जनपदीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता विभाग उ0प्र0 सरकार उपेन्द्र तिवारी ने विकास खण्ड मुरसान के ग्राम जटोई में वृक्षारोपण किया। उन्होने उपस्थित लोगो से पर्यावरण को हरा भरा बनाये रखने के लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का भी आवाहन किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने भी पिलखन के पौधे का रोपण किया। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने नीम के पौधे का रोपण किया। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी एस0 पी0 सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला, जिला पंचायत राज्य अधिकारी शंहनाज अंसारी, जिला विकास अधिकारी मंजू श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1