पुलिस अधीक्षक ने रामबाग इण्टर कॉलेज में किया वृक्षारोपण

हाथरस। ब्रज फाऊंडेशन द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के चलते संस्था के अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा शहर के रामबाग इण्टर कॉलेज में वृक्षारोपण कराया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे हाथरस पुलिस अधीक्षक सुशील घुले व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कॉलेज प्रांगण में पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरआत की। वहीँ कार्यक्रम में  कॉलेज के प्राचार्य दिलीप कुमार अमोरिया द्वारा मुख्य अतिथियों का बुके भेंट कर  स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने विद्यालय के बच्चों को वृक्षों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ों को लगाने में अपने जीवन को बहुत ही फायदा पहुँचता है आप विद्यालय में 1200 के लगभग बच्चे हैं। एक पौधा प्रति भी लगाएंगे तो अधिक मात्रा में पेड़ लग जाएंगे जिससे आपका शहर हरा भरा हो जायेगा। श्री घुले द्वारा बच्चों को पेड़ लगाने की शपथ भी दिलाई गयी।
        नगरपालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने ब्रज फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि आपके इस अभियान में नगरपालिका हाथरस भी आपके साथ कदम मिलाकर चलने को तैयार है क्यों हमारी प्रदेश सरकार द्वारा भी वृक्षारोपण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  जिसके चलते आगामी 15 अगस्त को पाँच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पोधे लगाना कोई आम बात नहीं है ये बहुत ही पुण्य का काम है अगर पेड़ पोधे होंगे तो हम ऐसी-कूलर के बिना भी जीवन जी सकते है पौधे जीवन का आधार है। इसलिए हमे पौधारोपण में कदमताल मिला कर साथ चलना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप अमोरिया जी सभी अतिथियों व आगंतुकों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया व ब्रज फाउंडेशन को पौधरोपण अभियान के लिए शुभकामना भी दी।
कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार एड़वोकेट, शालिनी पाठक, संदीप  शर्मा,विशाल शर्मा,हिमांशु, किशन, गौरव, अनुराग शर्मा ,प्रेमशंकर व ब्रज फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1