बालाजी गौ सेवा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क दिव्यांग पोलियों जांच एवं आॅपरेशन शिविर का हुआ आयोजन

हाथरस। निःशुल्क दिव्यांग पोलियों जांच एवं आॅपरेशन शिविर में मरीजो की भारी भीड लगी रही। जनपद के ही नही बल्कि अलीगढ जनपद के इगलास, गोण्डा से भी बडी संख्या में मरीज जांच के लिए आये थे। बालाजी गौ सेवा समिति के  तत्वावधान में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के द्वारा संचालित निःशुल्क दिव्यांग पोलियों जांच एवं आॅपरेशन के लिए अलीगढ रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के नीचे निःशुल्क फिजियोथैरेपी सेंटर में आयोजित किये गये निःशुल्क पोलियों जांच एवं आॅपरेशन शिविर का शुभारम्भ उद्यमी अभय अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ महेश गुप्ता, ओपी वर्मा सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। शिविर में पोलियो रोगियों की जांच के दौरान 34 मरीजो को चिंहित किया गया था, इनमें 12 दिव्यांग पोलियों रोगियों को आॅपरेशन के लिए चिंहित किया गया। उद्यमी अभय अग्रवाल, सुमत प्रकाश जैन लोहिया ने बताया कि आॅपरेशन के लिए चिंहित किये गये मरीजो को उदयपुर नारायण सेवा संस्थान में आॅपरेशन के लिए 16 सितम्बर को सिटी स्टेशन ट्रेन द्वारा भेजा जायेगा। इनके जाने का खर्चा संस्था द्वारा उठाया जायेगा। उदयपुर जाने वाले सभी लोगों का रिजर्वेशन भी कराया जायेगा। कुछ मरीजो को केली पर्स देने के लिए चिंहित किया गया। इन मरीजो को अलीगढ से केली पर्स दिलाये जाने का निर्णय लिया गया। करीब 3 घंटे चले शिविर में मरीजो की भारी भीड लगी रही। अंत में निःशुल्क सेवाएं देने वाले डा. सौरभ महेश गुप्ता को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमुख उद्योगपति अभय अग्रवाल, सुमत प्रकाश जैन लोहिया, अरूण गर्ग,  जेपी अग्रवाल, आरबी शर्मा, ओपी वर्मा, अशोक कुमार, बीके पचैरी, उमाशंकर जैन, अनुज गर्ग, पुनीत गर्ग, मनमोहन अग्रवाल, नमन वाष्र्णेय, लाला बाबू चूरन वाले, कन्हैया लाल वाष्र्णेय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1