Top News

बैखोफ चोरों ने सिकन्दराराव तहसील में तीसरी बार चोरी की घटना को दिया अंजाम, एलसीडी, मोनीटर व सरकारी अभिलेख चोरी

हाथरस/सिकन्दराराव। क्षेत्र में चोरों के बुलन्द होंसले का इससे बडा सबूत क्या होगा जब तहसील परिसर में कडी सुरक्षा के बीच बैखोफ चोरों ने तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो। जी हां सिकन्दराराव तहसील क्षेत्र में चोरों के होंसले दिन प्रतिदिन बुलन्द होते जा रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन इन चोरो पर लगाम लगाना तो दूर इनके द्वारा होने वाली घटनाओं का इन्तजार करता नजर आ रहा है। बीती रात्रि को क्षेत्र के बेखोफ चोरों ने तहसील में तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को बडी चुनोती दी है। तहसील में आरके ऑफिस व मीटिंग हाल एबं खतौनी कक्ष के अज्ञात चोरों ने ताले चटकाए और यहां से आराम से 2 एलसीडी , 2 मोनीटर व सरकारी अभिलेख चोरी करके ले गये। सुबह जब कर्मचारियो ने आकर देखा तो तहसील परिसर में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ सीओ आशीश प्रताप व एसडीएम ज्योतिसना बन्धु पंहुची और घटना के विषय में जानकारी की। आपको बता दें कि सिकन्दराराव तहसील में पहले भी 2 बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है । पहले भी बेखोफ चोर यहां ताले चटकाकर कम्प्यूटर आदि सामान तथा सरकारी अभिलेखों को पार कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुयी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने