हाथरस/सिकन्दराराव। प्रदेश में रामराज्य का राग अलापने वाली भाजपा के शासन में अपराध एवं अराजकता का ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा गया। जहां राज्यपाल के आवास के नीचे ही अपराधी एक व्यक्ति के साथ लूट करके शासन को खुली चुनौती दे रहे हों। पूरे प्रदेश में जनता अपराधियों से भयभीत है। सभी जगह लूट खसूट, हत्या, बलात्कार , राहजनी की घटनाओं का बोलबाला है। कांग्रेस बढते अपराधों को लेकर शीघ्र आंदोलन करेगी। उक्त बातें पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस के पीसीसी सदस्य एवं कांग्रेस सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक ने कहीं। उन्होने कहा कि प्रदेश में लाॅ एण्ड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। सरकार के विधायक बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में शामिल हैं। जो नैतिकता की दुहाई देती थी। उसमें अपराधियों की भरमार है। हिस्ट्रीशीटर अपराधी मंत्री, विधायक, विधान परिशद सदस्य एवं सांसद बने बैठे हैं और अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के दावों के विपरीत अपराध लगातार बढते जा रहे हैं। उन्होने कहा कि राजवाह एवं नहर की सफाई के नाम पर पूरे प्रदेश में बडे पैमाने पर धांधली की गयी है। तहसील एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में आम आदमी की सुनने वाला कोई नहीं है। रिश्वतखोरी चरम पर है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान तथा नगराध्यक्ष हसीन खां भी मौजूद थे।
कांग्रेस बढते अपराधों को लेकर शीघ्र करेगी आंदोलन- जगतवर्ती पाठक
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।