दूध का टैंकर पलटा, ग्रामीणों में दूध भरकर ले जाने की मची होड़

हाथरस। थाना हाथरस गेट इलाके के एनएच-93 बाईपास पर दूध से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से बाई पास पर दूध की नदी सी बहने लगी। दूध का टैंकर फैलने की खबर आसपास के ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण बाल्टी, बोतल, टंकी, ड्रम लेकर दूध को भर ले गए। महिलाये और बच्चे भी  दूध भरने में पीछे नही रहे। आपको बतादे की दूध के इस टैंकर में चालक गजेंद्र 19 हजार 600 लीटर दूध लेकर आगरा के फतेहाबाद से मेरठ क्षेत्र के गजरौला के लिए जा रहा था। जब वह हाथरस एनएच-93 बाईपास के बिहारी जी मंदिर के पास पहुंचा तो किन्ही कारणोंवश स्टेयरिंग लॉक हो गई और टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से ड्राइवर कंडक्टर दोनों सुरक्षित बाहर निकल आये। टैंकर पलटते ही बाईपास पर दूध की एक छोटी नदी सी बहने लगी। जब आसपास के ग्रामीणों को दूध के टैंकर पलटने की खबर मिली तो बच्चे बूढ़े महिलाये जिसके हाथ जो बर्तन लगा वही लेकर दूध भर भर कर ले गए। देखा जाए तो ग्रामीणों में दूध भरकर ले जाने की होड़ सी मच गई और हर कोई ज्यादा से ज्यादा दूध भरने की कोशिश करने लगा। दुर्घटना की सूचना के काफी देर बाद बचाब टीम पंहुची। बचाव टीम के सामने भी ग्रामीण दूध भरने से पीछे नही रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1