हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल पाठक)। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में देर रात हुई तमंचे के बल पर लूट से लोगों में सनसनी फैल गयी है। मामला बीते शुक्रवार की रात का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक भारद्वाज पुत्र सतीश चंद्र भारद्वाज निवासी चंदपा देव मोटर्स (मारुति सुजुकी) हाथरस के यहां वाहन बीमा का कार्य करता है। जोकि बीती रात्रि को रोजाना की भांति हाथरस से अपने गांव चंदपा अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था जैसे ही वह नगला भुस के पास पंहुचा तभी अज्ञात हमलावरों ने दीपक के ऊपर गोली चला दी और उसका बैग, मोबाइल, पर्स लेकर मौके से फरार होगए। जब इसकी जानकारी चंदपा पुलिस को लगी तो पुलिस दीपक को घायल अवस्था में बागला जिला अस्पताल लेजाकर पहुँची, जहां उसे भर्ती कराया गया। जब इसकी जानकारी दीपक के परिजनों को मिली तो परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दीपक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब डॉक्टर ने सिटी स्केन किया तो मालूम हुआ कि गोली दीपक के दिमाग में फशी हुई हैतो परिजनों के होश उड़गए। उधर जब पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तो मौके से एक कारतूस 315 बोर खोका बरामद हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं है कि क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई हो पूर्व में भी इस जगह पर घटनाएं होचुकी हैं। लेकिन अभी तक पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है। क्षेत्र में लगातार बढती चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। जबकि एक साल से जमे कोतवाली चंदपा प्रभारी अपराधियों पर अंकुश लगाने में ना कामयाब रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस के आला अधिकारी क्या एक्सन लेते हैं। फिलहाल चंदपा पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दीपक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।