सिकन्दराराव में स्वतन्त्रता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कल

सिकन्दराराव/हाथरस। राश्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में स्वतन्त्रता दिवस पर कल दोपहर 12 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानींय पंत चैराहे के निकट सन्त वाटिका गैस्ट हाउस में किया जा रहा है। जिसमें देश के जाने माने प्रसिद्ध कवि व कवियित्रीयों द्वारा काव्यपाठ किया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक व राश्ट्रीय कवि संगम के सह जिला संयोजक देवेश सिसोदिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उक्त कवि सम्मेलन एतिहासिक होगा व लम्बे समय तक स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले कवि श्रीप्रकाश पटेरिया छतरपुर मध्य प्रदेश, डा0 पदम अलबेला हाथरस, विपिन चैहान मन, डा0 अंगद धारिया, दीपक दिव्यांशू, मनोज चैहान मैनपुरी, योगेन्द्र रघुवंशी धौलपुर, सृजन शीतल दिल्ली, सुश्रुत त्रिपाठी मयंक खजुराहो मध्य प्रदेश, सचिन इलाहाबादी सैफई, डा0 अनिल गहलौत मथुरा, नरेन्द्र शर्मा अलीगढ़, कवियित्री अनमोल चैहान, भूमिका जैन, मनु दीक्षित मनु, रूबिया खान, गीता सिंह गीत आदि काव्यपाठ करेंगेे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के राश्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तथ मुख्य अतिथि डा0 राकेश सिंह राना रहेंगे। विशिश्टि अतिथि के रूप में जयपाल सिंह चैहान व विपिन वाश्र्णेय मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1