हाथरस। फीस बढ़ोतरी को लेकर संत फ्रांसिस स्कूल में अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। अभिभावक स्कूल में हुई फीस बढ़ोतरी को लेकर काफी नाराज दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में भी इस बारे में काफी रोष व्यक्त किया जा रहा है। नारेबाजी के बाद सभी अभिभावक प्रधानचार्य डॉक्टर रॉबर्ट वर्गीज से भी मिलने गए और उन्होंने उन्हें अपनी भावनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर प्रवीण वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, राहुल देव शर्मा, कुलदीप सिकसेरिया, नरेंद्र शर्मा, आलोक गुप्ता, आशीष भारद्वाज, हर्ष तिवारी, अनूप , रघुकुल दुबे आदि लोग मौजूद थे।
फीस बढ़ोतरी को लेकर संत फ्रांसिस स्कूल में अभिभावकों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।