Top News

यूनीवर्सल काॅलेज के विद्यार्थियों ने लिया व्यसन मुक्त समाज बनाने का संकल्प

हाथरस। यह आष्चर्यजनक ही नहीं बल्कि खतरनाक भी है कि लगभग 40 प्रतिषत से अधिक ग्रामीण बच्चों से उनके अभिभावकों, बुर्जुगों द्वारा दुकान से तम्बाक, बीड़ी, सिगरेट आदि खरीद कराया जाता है। बच्चों को जब तम्बाकू तथा अनेक प्रकार के नषीले पदार्थो से होने वाली हानियों की जानकारी मली तो उन्होंने आगे से अपने किसी भी परिजन को न केवल नषीले पदार्थों से बचाने का संकल्प लिया लेकिन साथ ही भविश्य में उन्होंने उन्हें नषीले पदार्थों को दुकान से न लाकर देने का भी हौसला जाहिर किया। बात हो रही है, इगलास रोड स्थित यनीवर्सल काॅलेज की जहाँ ‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत’’ अभियान के अन्तर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय, आनन्दपुरी काॅलोनी की राजयोग षिक्षिका बी.के. षान्ता बहिन के सानिध्य में सेमीनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बी0के0 षान्ता बहिन ने कहा कि भारत में कैंसर का एक अधिकांष कारण तम्बाकू ही है। हांलाकि किसी भी षिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में कोई भी तम्बाकू उत्पाद बेचना अपराध है फिर भी ये पदार्थ आज की युवा पीढ़ी को सहज ही उपलब्ध हो जाते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बच्चों के अभिभावकों द्वारा स्वयं भी बच्चों के आगे इनका प्रयोग किया जाता है और बच्चों द्वारा अपने लिए इन पदार्थों को दुकान से मँगवाया जाता है।  बच्चे भी बड़ों से देखकर सीखते हैं। फिर चोरी छिपे षुरू हुआ यह सिलसिला अन्तिम यात्रा के साथ सम्पन्न होता है।
इससे पूर्व बी0के0 दिनेष भाई द्वारा मेडीकल विंग की चित्र प्रदर्षनी एवं वीडियो फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों तथा षिक्षकों को नषीले पदार्थों से होने वाली हानियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों द्वारा इन उत्पादों का उपयोग न करने तथा सामाजिक चेतना जागृति का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उमा बहिन ने दृढ़ संकल्प द्वारा जीवन का परिवर्तन करने की प्रेरणा बच्चों को प्रदान की। इगलास केन्द्र प्रभारी बी0के0 हेमलता बहिन ने षुभकामनायें व्यक्त कीं। प्राचार्य मुकेष कुमार षर्मा ने ब्रह्माकुमारी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम द्वारा बच्चों को जीवन पर्यन्त नषे से दूर रहने तथा परिजनों एवं समाज को इस बुराई से दूर रहने की प्रेरणा मिली है। बी.के. गजेन्द्र भाई ने व्यसन मुक्ति के स्लोगनों द्वारा बच्चों को प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर विमल षर्मा, नीतू सिंह, षीलेन्द्र षर्मा, ज्योति उपाध्याय, पियूष षर्मा, हरप्रीत कौर, सुभांशु अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल,हिम्मत सिंह सेंगर आदि षिक्षकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने