हाथरस/हसायन। स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ होगा भारत तो, स्वस्थ्य होगा भारत। यह केंद्र सरकार की योजना है। इसके लिए सरकार की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन जब सिस्टम में छेद हो तो सरकार क्या करेगी। मामला यूपी के जिला हाथरस के थाना हसायन के गांव मंडनपुर का है। आरोप है कि सुलभ शौचालय के नाम पर प्रत्येक लाभार्थी से प्रधान जी कर ले गए वसूली और सुविधा के नाम पर दिखाया ठेंगा। ग्राम में मजदूर हैं उनके जॉब कार्ड भी बने हैं, लेकिन उनके लिए रोजगार नहीं है। ऐसे तमाम आरोप लगे हैं प्रधान जी पर। स्वच्छ भारत अभियान है, लेकिन केवल कागजों में। क्योंकि प्रधानजी को हकीकत में नहीं कागजों पर विकास कार्यों के जड़ने का कुछ ज्यादा ही अनुभव है। शिकायतें हुई तो मौके पर पहुंची डीपीआरओ की टीम और उनके सामने ग्रामीणों ने जमकर प्रधानजी की पोल खोल दी। मामला सीधा साधा गोलमाल का है । हसायन क्षेत्र के गांव मंडनपुर में भी विकास के लिए ग्रामीणों ने प्रधान जी को चुना था, लेकिन वह अपने ही विकास में लग गए। मजदूरों के लिए जॉब कार्ड हैं, लेकिन मजदूरी नहीं, लेकिन कागजों में जमकर हो रहा है काम। गांव में शुलभ शौचालय बनबाये गए, पूरे बने या नहीं। बने इससे मतलब नहीं है, लेकिन कागजों में सब काम हो गया। शौचालय के लिए प्रत्येक लाभर्ती से रकम ऐंठी गई। न साफ है न सफाई लेकिन कागजों मेंअभियान ‘स्वच्छ भारत’ । खैर जो भी हो करेप्शन पर एक्शन तो होना बनता है, अगर इसका कोई सुलभ और सरल तरीका हो। दिखाई तो नहीं देता, लेकिन उम्मीद जरूर है कि हमारे योग्य शासक और प्रशासक इसके लिए भी कुछ रास्ता निकालेंगे कि आरोप न लगें। सराहना हो। क्योंकि जब काम होंगे। लाभार्थियों को लाभ मिलेगा तो निश्चित विरोध नहीं जनता का सहयोग मिलेगा। फिलहाल गांव मंडनपुर में डीपीआरओ पहुंच गई हैं और जांच में जुटी हैं। अब उनकी क्या रिपोर्ट आएगी यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन ग्रामीणों ने खुलेआम सब खोलकर रख दिखा दिया है। हालांकि प्रधान जी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह सामने नहीं आए।
सुलभ शौचालय के नाम पर लाभार्थियों से प्रधानजी कर ले गए वसूली और सुविधा के नाम पर दिखाया ठेंगा
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।