हाथरस। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न तहसील समाधान दिवस में दर्ज 142 प्रार्थना पत्रों में से 03 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई। डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये शासन एवं प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में कोताही पाये जाने पर जिम्मेदार लोगों पर कडी कार्यवाही की जायेगी।
हाथरस तहसील में जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, एसडीएम अरूण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में सभी अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री श्री उपेन्द्र तिवारी जी ने भी तहसील हाथरस में आयोजित तहसील दिवस में प्रतिभाग किया। उन्होने कहा कि पेंशन, राशन तथा विद्युत सम्बन्धी शिकायतें अधिक आ रही है। उन्होने ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये। माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों से शिकायतों के गम्भीरता पूर्वक लेने को कहा।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। समाज कल्याण द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना इसके अलावा कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
इसके अलावा जनपद के सासनी तहसील दिवस पर कुल 26 शिकायतो मे से 02 शिकायतों का निस्तारण, तथा तहसील सिकन्दराराव में कुल 36 शिकायतों में से 01 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।