हाथरस। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने गेहू क्रय की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होनें कहा कि जनपद के स्थापित गेहॅू क्रय केन्द्र पर किसानों का गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। साथ ही गेहूॅ क्रय केन्द्र पर निर्धारित मानको को ध्यान में रखकर गेहूं क्रय किया जाये। किसानों को गेहूं बेचने के सम्बन्ध में यदि छोटी मोटी समस्याए हो तो उसे अपने स्तर पर निपटाने का प्रयास किया जाये।
बैठक के दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में गेहू खरीद 01 अपै्रल से की जा रही है। गेहूॅ खरीद प्रतिदिन प्रातः 9ः00 से सांय 6ः00 बजें तक किया जा रहा है। गेहॅू क्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण भी किया जाता है। उन्होने बताया कि जनपद में अभी तक कुल 137 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जिसके अन्तर्गत पी0सी0एफ0 के केन्द्रो पर कुल 117 मीट्रिक टन तथा यू0पी0पी0सी0यू0 पर कुल 20 मीट्रिक टन गेहूं के खरीद की गयी है। उन्होने बताया कि सरकारी गेहॅू क्रय केन्द्रों पर केवल पंजीकृत किसानों के गेहॅू खरीदें जा रहे है। अतः ऐसे किसान जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है। वे विभाग की वेवसाइट ूूूण्बिेण्नचण्दपबण्पद पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। गेहॅू क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रूपयें प्रति कुन्तल रखा गया है। साथ ही 10 रूपयें उतराई तथा छनाई अलग से रखा गया है। किसान गेहूॅ क्रय केन्द्र से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए शिकायत टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। इसके अलावा जनपद स्तर पर गेहूं बेचने के लिए हेल्पलाइन/नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका मोबाइल नम्बर 9557739439 किशन शर्मा कनिष्ठ लिपिक, 8868808133 मनोज कुमार विपणन सहायक संचालक है। यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 09 से 06ः00 बजें तक संचालित रहेगा। जिस पर किसान गेहूं विक्रय सम्बन्धित समस्याओं का हल प्राप्त कर सकते है। किसान अपना गेहॅू पूरे प्रदेश में किसी भी क्रय केन्द्र पर बेंच सकता हैं किसान का भुगतान 72 घण्टें के अन्दर वदसपदमण्त्ज्ळै के माध्यम से अनिर्वाय रूप से किया जायेगा।
जिलाधिकारी सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की अडचन नही आनी चाहिए। ऐसे किसान जिनका आनलाइन पंजीकरण नही है। उनका पंजीकरण केन्द्र प्रभारी अपने स्तर से करायेगें। इसके लिए यदि आवश्यक हो तो कम्प्यूटर सेट की भी व्यवस्था कर सकते है। उन्होने कहा कि गेहूं क्रय करने में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बैठक के दौरान निरीक्षण बाट माप अनिरूद्ध कुमार, मण्डी सचिव आर0 वी0 शर्मा, जिला प्र0पी0सी0एफ0 अनाकुल जैन, जि0 प्र0 एस0 एफ0 सी0 सत्येन्द्र कुमार शर्मा, मण्डी सचिव आर0 पी0 मीणा, प्रवीण कुमार तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।