हाथरस/सासनी। तहसील सासनी में लोक कल्याण मेलें का आयोजन किया गया। इस लोक कल्याण मेलें में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर आम जनमानस को योजनाओं की जानकारी दी गयी। लोक कल्याण मेले का उद्घाटन सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों पर जाकर जानकारी ली। लोक कल्याण मेले में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा अपने विभागीय स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी गयी। मेले में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की एलईडी के माध्यम से सरकार की एण्टी भू माफिया अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी, नकल विहीन परीक्षा तथा उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिति का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रर कानूनगो वीरेन्द्र सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष भाजपा रामवीर सिंह परमार ने सरकार की योजनाओं को गिनातें हुए कहा की हमारी सरकार ने गरीब, मजदूर तथा कमजोर तबके लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से जनधन योजना के माध्यम से गरीबों के बैंक खातें मुफ्त में खुलवायें। उज्जवला योजना के माध्यम गांवों के गरीब लोगों के मुफ्त में गैस कनेक्शन दिलवायें।
विधायक सदर हरि शंकर माहौर ने कहा की हमारी प्रदेश सरकार के गठन को अभी केवल एक वर्ष ही हुये है। इस एक वर्ष में सरकार ने प्रदेश को गढ्ढा मुक्त कर दिया है। सरकार को केवल काम की चिंता है। उन्होने आम जनमानस से सरकार का सहयोग करने की अपील की।
उपजिलाधिकारी सासनी अंजुम बी ने लोक कल्याण मेले के अवसर कहा की प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जो उपलब्धियां हासिल की है। उसका प्रचार प्रसार इस मेले के माध्यम से किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य आम जनमानस को जागरूक करना है। उन्होने उपस्थित लोगों से मेले की जानकारी को आत्मसात करके अपने क्षेत्र के जनमानस से साझा करने का आवाहान किया। जिससे योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूर तथा निचले तबको तक पहुंच सके। इस अवसर पर तहसीलदार सासनी ठाकुर प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष सासनी लालता प्रसाद, सासनी ब्लाक प्रमुख पति अर्जुन सिंह, उपजिलाधिकारी आभुलिपिक राकेश शर्मा, अनेक ग्राम प्रधान तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।