Top News

बाबा साहब की फोटो से छेडछाड कर अभ्रद टिप्पडी लिख सोशल मीडिया पर वायरल करने से क्षेत्र में तनाव

  • आरोपी युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
  • बसपा नेता अम्बेडकर पार्क में धरने पर बैठे

हाथरस/सिकन्दराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)।  कोतवाली सिकन्दराराव क्षेत्र के बाजिदपुर में बाबा भीमराव अम्बेडकर की फोटो से छेडछाड करके उसके उपर अभ्रद टिप्पडी लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। भारी संख्या में दलित समाज के लोग बाजिदपुर में अम्बेडकर पार्क पर एकत्र हुये। पुलिस ने फोरन हरकत में आकर मामले की गम्भीरता को भांपते हुये आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक पर रासुका लगाने की मांग को लेकर बसपा नेता अमर सिंह यादव बाजिदपुर में अम्बेडकर पार्क में धरने पर बैठ गये। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया पर वह नही माने और धरने पर जमे हुये हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर बाबा भीमराव अम्बेडकर की फोटो से छेडछाड करके उसके उपर अभ्रद टिप्पडी लिखकर वायरल कर दी गयी। जिसे रायपुर निवासी युवक गुलशन ने व्हाटसप पर देखा और समाज के लोगों को दिखाया। जिसके बाद दलित समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। दलित समाज के लोग भारी संख्या में बाजिदपुर स्थित अम्बेडकर पार्क में एकत्र होने लगे। सूचना पाकर बसपा नेता अमर सिंह यादव भी वहां पंहुच गये और धरने पर बैठ गये। पुलिस ने आरोपी युवक सोरभ गुप्ता को बिना समय गवाये फौरन हिरासत में ले लिया। और बसपा नेता को समझाने बुझाने में जुट गयी। परन्तु बसपा नेता नहीं माने और आरोपी युवक पर रासुका आदि लगाने की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही थी वहीं बसपा नेता अम्बेडकर पार्क में धरने पर जमे हुये थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने