Top News

सिकन्दराराव में परशुराम शोभायात्रा की तैयारियांजोरो पर

हाथरस/सिकंदराराव। आगामी 8 अप्रेल को सिकंदराराव में भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसकी तैयारियां विप्र समाज द्वारा जोरों पर की जा रही हैं। आयोजन समिति से जुडे लोग तैयारियों को अंजाम देने में जुटे हैं। नगर एवं ग्रामीण अंचल में विभिन्न टोलियां बना कर जनसम्पर्क किया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर समेत कई गांवों में जनसम्पर्क किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रानू पण्डित, मुख्य आयोजक मित्रेश चतुर्वेदी, मुख्य संयोजक चेतन शर्मा, मेला प्रभारी आशीष दीक्षित, सह संयोजक आकाश दीक्षित, कोषाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, अरूण दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए परशुराम जी का विशाल सिंहासन इटावा से मंगाया जा रहा है। ब्रज क्षेत्र की प्रसिद्ध इस्कान मंदिर की झांकी आ रही है। वहीं हापुड व सहारनपुर से बैंड मंगाये गये हैं। शोभायात्रा में संत एवं घण्टों के साथ विप्र बंधु शोभायात्रा की शोभा बढाऐंगे। ऊंटों पर बैठ कर ढोल वाले मुनादी करते हुए चलेंगे। शोभायात्रा के पूरे रूट को पहली बार रोशनी से सजाया जा रहा है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जायेंगे तथा ठण्डाई वितरण की व्यवस्था की जा रही है। इस बार विचार गोष्ठी का आयोजन न करके शोभायात्रा में पहुंचने वाले सभी विप्रजनों का सम्मान किया जायेगा तथा सभी अतिथियों को यात्रा के साथ भ्रमण में शामिल किया जायेगा।
  उन्होने कहा कि शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जामंत्री एवं विधायक रामवीर उपाध्याय, कला एवं संस्कृति के निदेशक पं. पुलकित जी महाराज, गाजियाबाद की मेयर श्रीमती आशा शर्मा, अलीगढ के सांसद सतीश गौतम, आचार्य ब्रजेश शास्त्री, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, के के शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, ब्रहमदेव शर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने