Top News

स्वच्छता अभियान को हाथरस नगरपालिका कर्मी लगा रहे है पलीता

हाथरस। मोदी और योगी के स्वच्छता अभियान को हाथरस नगरपालिका कर्मी पूर्ण रूप से पलीता लगा रहे है। गंदगी के कारण शहर वासियों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। आपको बतादें की जहा एक ओर भारत सरकार का स्वच्छता पर पूर्ण जोर है और एक भारी भरकम बजट स्वच्छता पर खर्च किया जा रहा है वही हाथरस नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते हाथरस के मोहल्ला नवीपुर के निवासी गंदगी में रहने और उसमे से निकलने को मजबूर है। यहाँ सफाई कर्मी पूरे इलाके का कूड़ा मोहल्ले के मुख्य रास्ते में ही डाल देते है जिसको नगरपालिका द्वारा कई कई दिनों तक उठवाया नहीं जाता। गर्मी के मौसम में बीमारियों का भी डर बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चे इस कूड़े के कारण गिर जाते है। कई बार पालिका चेयरमैन और ईओ से शिकायत की जा चुकी है उसके बाद भी यहाँ से कूड़ा नियमित नहीं उठाया जाता है। वही सभासद प्रतिनिधि ने बताया की आज भी कूड़ा तब उठा है जब इलाके के लोग आक्रोशित हो गए है। जब सफाई ठेकेदार नत्थीलाल से बात की गई तो उन्होंने बताया की 3-4 दिन से ट्रैक्टर खराब हो गया था इस कारण कूड़ा नहीं उठ पाया पर उन्होंने खुद ही ये भी कबूल किया की जो कूड़ा सुबह उठ जाना चाहिए वह दोपहर 2 बजे तक उठ पाता है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने