Top News

नवविवाहिता की संग्दिध परिस्थितियों में मौत से हडकम्प

हाथरस/चंदपा। कोतवाली चंदपा के गांव पापरी में नवविवाहिता की संग्दिध परिस्थितियों में मौत से हडकम्प मच गया। लडकी पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के सास ससुर व पति को हिरासत में ले लिया हैतथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
   जानकारी के अनुसार टूंडला की रहने वाली पिंकी की शादी गांव पापरी निवासी जीतू पुत्र परसोतम शर्माके साथ 29 दिसंबर 2017 कोहुयी थी। आज पिंकी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इधर मृतका पिंकी के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। जिसपर पुलिस ने मृतका के सास ससुर व पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने