हाथरस/सिकंदराराव। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे सिकंदराराव पुलिस को बडी सफलता मिली है। एसपी सुशील घुले ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि दिनांक 18.03.2018 को दिन के 11 वजे रामवती पत्नी रामवीर सिंह निवासी भूतेश्वर कालोनी सिकन्दराराव अपने घर के सामने ढकेल पर फल खरीद रही थी तभी वाईक सवार अज्ञात वदमाश तमंचा के बल पर उनसे सोने की जंजीर लूट कर फरार हो गए थे । पुलिस के काफी तलाश के वाद भी बदमाश हाथ नही लगे थे। इसके बाद दूसरी घटना दिनांक 19.3.2018 को बदांयू से सिकंदराराव होकर मैक्स टैम्पो से एटा जाते समय श्रीमती जुली पत्नी अहसान निवासी गांव छिमोकला थाना उधेती वदांयू के वैग से अज्ञात बदमाश सोने के जेवरात निकाल कर फरार हो गए थे जिसमे पुलिस दोनो घटना की रिपोर्ट पंजीकृत कर छानबीन करने मे जुट गई थी। इसी क्रम मे सिकंदराराव कोतवाली मे एक टीम का गठन कर दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने अपने हमराही के साथ भगबनत पुर बम्बे के पास से कचैरा रोड से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में अपने नाम विपिन कुमार पुत्र रामवीर सिंह, अजय पुत्र जयप्रकाश निवासीगण रतिभानपुर थाना सिकंदराराव व गोरी शंकर पुत्र मुगल सिंह निवासी नगवाई थाना जलेसर बतायेंहैं। इन तीनो अपराधीयो के पास से पुलिस ने 315 वोर का अबैध तमंचा व दो कारतूस एवं एक चाकू और इनके पास से लूटे हुये सोने के जेवरात वरामद किये हैं। एसपी हाथरस ने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। इन्होंने हाथरस, कासगंज व एटा मे भी लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। और रेल मे भी यात्रियो की अटैची चोरी करते थे। एसपी हाथरस ने गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए दस हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, एसआई रक्षपाल सिंह , सिपाही अजव सिंह , शीलेस यादव , कोशलेन्दर , दीपक कुमार आदि थे।
लूट और चोरी की वारदात मे फरार चल रहे तीन शातिर अपराधियो को सिकंदराराव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।