- एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
हाथरस। जिले की एक समाज सेवी संस्था यूनिवर्सल हयूमन राइट काउंसिल ने सोशल मीडिया पर ए- नेगेटिव ब्लड की जरूरत का मेसेज पोस्ट किया था। किसी व्यक्ति को ब्लड की बहुत आवश्यकता थी और उसे ब्लड नहीं मिल पा रहा था। सोशल मीडिया का पोस्ट धीरे-धीरे ग्रुप में भी वायरल होने लगा। जब यह मैसेज सब इंस्पेक्टर राहुल सांगवान तक पहुंचा तो उन्होंने यूनिवर्सल हयूमन राइट काउंसिल संस्था से फौरन संपर्क साधा। राहुल ने फोन पर संस्था को बताया कि उनका ब्लड ग्रुप ए- नेगेटिव है। उसके बाद उन्होंने ना सिर्फ जरूरतमंद शख्स को रक्त दिया बल्कि उस शख्स को नया जीवन देकर पुलिस की छवि को बदलने की ओर एक कदम भी उठाया।
इसके बाद से पूरे जिले में हाथरस पुलिस चर्चा का विषय बनी हुई है। वही राहुल सांगवान की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने राहुल सांगवान के इस कदम की तारीफ करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।