हाथरस। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरें होने के अवसर पर प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर लोक कल्याण मेले तथा विकास खण्ड स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जनपद हाथरस में तहसील सादाबाद तथा सासनी के पश्चात तहसील सिकन्दराराव में 10 अप्रैल तथा तहसील हाथरस में 13 अप्रैल को लोक कल्याण मेला का आयोजन किया जायेगा। तहसील स्तर पर होने वाले लोक कल्याण मेलें के कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी होगें। इस आयोजन में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टार लगाकर योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दी जायेगीं। जिसमें विभिन्न योजनाओं का एवं प्रचार-प्रसार सामग्री को जनमानस में वितरित कराया जायेगा तथा सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाय। साथ ही इच्छुक व्यक्तियों को महत्वपूर्ण लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भरने एवं संकलित करने की समुचित व्यवस्था भी रखी जायेगीं।
प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। जिनमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुलभ शौचालय निर्माण तथा किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाओं यथा ऋण माफी, धान क्रय, गन्ना क्रय आदि से जो व्यक्ति लाभान्वित हुये है, को आमंत्रित कर, पूरी जनता के समक्ष अपनी बात प्रस्तुत करने के लिए मौका दिया जायेगा कि किस प्रकार वह प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुये हैं तथा उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। विकास खण्ड स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन विकास खण्ड सिकन्द्राराऊ में 09 अपै्रल को, विकास खण्ड हसायन में 10 अपै्रल, विकास खण्ड मुरसान में 12 अपै्रल तथा विकास खण्ड हाथरस में 14 अपै्रल को लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। ब्लाक स्तर के लाभार्थी सम्मेलन के नोडल अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी होगें।
लोक कल्याण मेले एवं लाभार्थी सम्मेलनों में प्रचार-प्रसार की दृष्टि से बुकलैट एवं फोल्डर भी वितरित किया जायेगा। लोक कल्याण मेले एवं लाभार्थी सम्मेलन में भाग लेने वाले लाभार्थियों की सूची संकलित कर जन सामान्य के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित आवेदन प्रपत्र आदि की सम्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।