Top News

बाइक से टैम्पो टच हो जाने पर टैम्पो चालक की भीड ने की जमकर धुनाई

हाथरस। मामूली सी बात पर गरीब  टेम्पो चालक की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर डाली। गरीब को पिटता देख भीड़ ने भी जमकर अपने हाथ सेके। पुलिस का भी भीड़ को खोफ नहीं रहा और दे दनादन टेम्पों चालक की धुनाई होती रही। टेम्पो ड्राईवर को ट्रैफिक कर्मी बचाता रहा  फिर भी भीड़ धडाधड तमाचे लगाती रही । शायद इंसान के अंदर की मानवता अब खत्म हो चुकी है। इसी लिए इंसान थोड़ी सी गलती पर ही दूसरे इंसान को चोट पंहुचाने पर आमादा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला  शहर के खातिखाना बाजार में देखने को मिला। जहांगरीब टेम्पो चालक का टेम्पो जब एक बाइक से टच हो गया तो मोटरसाइकिल सवार उस पर आग बबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। बिडम्बना यह रही कि गरीब टेम्पू चालक को पिटता देख राहगीर से लेकर हर कोई चालक को पीटने लगा। इस दौरान वहां ट्रैफिक कर्मी पहुंच गए और चालक को बचाने लगे, लेकिन भीड़ में मौजूद लोगों को पुलिस का कोई खोफ नहीं रहा वो तो बस चालक पर तमाचे बरसाते रहे। किसी तरह से ट्रैफिक कर्मी ने टेम्पो चालक को भीड़ के चंगुल से बचाया। जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो टेम्पो चालक की कोई बडी गलती नहीं थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने