Top News

अंबेडकर जयंती के आयोजनों के सम्बंध में शांति बैठक का हुआ आयोजन

हाथरस/हसायन। कोतवाली हसायन में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के आयोजनों के सम्बंध में शांति व्यवस्था व डॉ भीमराव अंबेडकर सुरक्षा समितियों के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सी ओ आशीष प्रताप सिंह ने  कस्बा व क्षेत्र से आये सभी लोगो को शांति व्यवस्था बनाये रखने व किसी  भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने के लिए कहा। वही एस ओ प्रवीण कुमार सिंह ने सभी से आपस मे सौहार्द्र के साथ मिलकर  कार्यक्रमो का आयोजन करने के लिए कहा। बैठक में हल्का लेखपाल रामदास गौतम, अफसर अली, ब्रजेश कौशिक, मुकेश, शेर सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने