हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के निजी तथा सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो/प्रबंधको के साथ फीस वृद्धि तथा अन्य सम्बन्ध में बैठक की।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की निजी स्कूलों की ओर से फीस में मनमानी वृद्धि और अन्य अनियमितताएं बरतें जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। उन्होने कहा की जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं की यदि निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि की जायेगी तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा विभिन्न बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल मान्यता दिये जाते समय लागू की गयी शर्तों का पूर्णतः पालन करें। अतः विद्यालय की ओर से नामित दुकान से ही किताबे, यूनीफार्म तथा अन्य समानों के खरीदने के लिए अनावश्यक दबाव न बनायें। उन्होनें डीआईओएस से कहा की यदि इस प्रकार की कोई शिकायत मौखित या लिखित रूप से प्राप्त हो तो सम्बन्धित विद्यालय के विरूद्ध उचित कार्यवाही तत्काल अमल में लायी जाय। उन्होने उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्यों, प्रबंधको से फीस में निर्धारित मानक के अनुसार फीस वृद्धि करने को कहा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा जिलाधिकारी एडेड विद्यालयों में कम रजिस्ट्रेशन तथा नान एडेड विद्यालयों में अधिक रजिस्ट्रेशन पर भी नाराजगी जताई। उन्होने एडेड विद्यालयों मे शिक्षा का स्तर को बढानें के भी निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने फीस वृद्धि तथा अन्य मामलों के हल के लिए अध्यापक तथा अभिभावक की कमेटी बनाने के भी निर्देश दियें हैं। इसके अलावा स्कूलों में बेहतर स्वास्थ्य तथा सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। सीडीओं ने कहा जिलाधिकारी महोदय विद्यालयों में नामांकन की संख्या में वृद्धि को लेकर बहुत सजग है। उन्होने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर तथा नामांकन को शतः प्रतिशत करने के निर्देश दिये है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की स्कूल जिस उद्देश्य से खोला गया है उसे पूरा करने के लिए प्रयास करें। स्कूल बच्चों के भविष्य के निर्माण करने के लिए होता है। अतः बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड न करे। सम्भागीय परिवहन अधिकारी महेश शर्मा ने कहा की बच्चों को बस से स्कूल लाते तथा ले जाने के दौरान विशेष ध्यान दिया जाये। बस के पूर्णतः रूकने पर ही बच्चों को बस में चढायें तथा उतारें। बसों में सीट बेल्ट तथा खिडकियों पर जाली को लगवायें। स्कूल बसों के ड्राइवर तथा कन्डक्टर को रखते समय पूरी जांच परख कर लें। सभी प्रबंधक/प्रधानाचार्य अपने-अपने स्कूल बसों तथा अन्य साधानों को मानक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था रखें। जिससे बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न होने पाये। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।