Top News

सासनी में लाभार्थी सम्मेलन का किया गया आयोजन

हाथरस/सासनी। प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलाब्धियों के प्रचार प्रसार तथा जनता में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से आज विकास खण्ड सासनी पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा शहरी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग की कृषि ऋण माफी योजना, समाज कल्याण विभाग की विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेशन तथा विकलांग पेंशन से लाभानन्वित लोगों ने उपस्थित लोगों के समक्ष अपने विचार व्यक्त कियें।
     जिसके तहत विकास खण्ड के योगेश अग्रवाल ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 में 10 आवास तथा वर्ष 2017-18 में 03 आवास लाभार्थी को दिये गये है। जिसमे विद्या देवी, रमेश चन्द्र तथा नसीम बेगम आदि है। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन ब्लाक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन समूह के अध्यक्ष पूनम शर्मा तथा उर्मिला देवी ने मंच के माध्यम से अपने विचार व्यक्त कियें। इसके अलावा एआर कोआपरेटिव से लाभानवित लाभार्थी ने अपने सम्बोधन से उनके जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से उपस्थित लोगों का अवगत कराया।
       इस कार्यक्रम के अवसर पर खण्ड, विकास अधिकारी धनीराम शर्मा, एआर को आपरेटिव खयाली सिंह, एडीओं कृषि रक्षा हरिमोहन तिवारी, एडीओं विजेन्द्र सिंह, एडीओं पंचायत धीरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान तथा अन्य सम्बन्धित जनता तथा लाभार्थी उपस्थित रहें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने