हाथरस। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने निर्देश दिया है कि गेंहूं क्रय केन्द्रों पर क्रय किये जा रहे गेहूं की समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक (सहकारिता) के प्रतिभाग न करने के कारण यह संज्ञान में लाया गया कि वे लखनऊ विभागीय बैठक में गयें हुए हैं जबकि इनके द्वारा किसी प्रकार की कोई अनुमति मुख्यालय छोडनें की नहीं ली गई, जिसके कारण महत्वपूर्ण बिन्दुओं की चर्चा नहीं हो सकी।
अतः जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया जाता है कि वह भविष्य में बिना जिलाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेंगे। यदि कोई भी अधिकारीगण बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। तद्नुसार कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।