Top News

खंड बिकास अधिकारी के खिलाफ लामबंद हुए प्रधान, कोतवाली में दी तहरीर

  • खंड बिकास अधिकारी ने मजदूर व ठेेकेदार से की अभद्रता
  • प्रधानों ने 48 घंटे में कार्यवाही न किए जाने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

हाथरस/हसायन। खंड बिकास अधिकारी मौहम्मद जाकिर के खिलाफ ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार में लिप्त होने के साथ ग्राम पंचायतों में हो रहे बिकास कार्य निर्माण में कमीशन खोरी किए जाने के चलते सभी प्रधान खंड बिकास अधिकारी के खिलाफ लामबंद होते हुए खंड बिकास अधिकारी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानों ने बिकास कार्य पर पांच से दस प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए  प्रधानों ने कोतवाली प्रभारी प्रबीण कुमार सिंह को खंड बिकास अधिकारी के खिलाफ तहरीर देकर एक एससी बर्ग के मजदूर से गाली गलौज व अभद्रता किए जाने के साथ ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह से भी गाली गलौज व पैसे मांगे जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। ब्लाक क्षेत्र के गांव महासिंहपुर में प्रधान हरिओम शंकर उर्फ राजा भैया द्वारा गांव में मनरेगा के मजदूरो व ठेकेदार से आंगनबाडी केन्द्र बनवाया जा रहा है। ब्लाक हसायन के खंड बिकास अधिकारी मौहम्मद जाकिर ने गांव महासिंहपुर में बन रहे आंगनवाडी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह व मजदूर सूरजपाल सिंह से मौके पर कार्य में कमी निकालते हुए गाली गलौज अभद्रता कर दी। इस मामलें की जानकारी निर्माण दायी संस्थान के ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह ने प्रधान महासिंहपुर हरिओम शंकर से की तो आरोप है कि खंड बिकास अधिकारी मौहम्मद जाकिर ने प्रधान के साथ भी अभद्रता कर डाली। प्रधानो नें कहा कि गांव कानऊ में मनरेगा कार्य की जांच के दौरान प्रधान पुत्र से डीजल के लिए गाडी चालक को 3000 रूपए दिलवा दिए। वही बनवारीपुर प्रधान उदय प्रताप सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण गांव में उनके प्रतिनिधि से बिकास कार्य के नाम पर निरीक्षण के दौरान खंड बिकास अधिकारी ने कहा कि आपके यहां पर छह लाख रूपए का कच्चा कार्य हुआ हैं। अगर तुम्हे अपने मस्टरोल निकलवाने है तो पहले पांच प्रतिशत कमीशन जमा किए जाने के बाद ही मस्टरोल निकाला जाएगा। प्रधान उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जब वह  खंड बिकास अधिकारी से मिले तो खंड बिकास अधिकारी ने प्रधान से कहा कि जिस दुकान से मैं कहूंगा उससे ही सामान खरीदना पडेगा। प्रधान संगठन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व अन्य ग्राम पंचायतो केे प्रधानो ने खंड बिकास अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा करते हुए शासन,डीएम,सीडीओ पीडी से मांग करते हुए 48 घंटे में खंड बिकास अधिकारी को हटाए जाने व कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।इस दौरान प्रधान श्री नगर प्रतिनिधि टीकेन्द्र सिंह,प्रधान रसूलपुर प्रदीप कुमार,प्रधान बांण बिश्वनाथ अग्निहोत्री,प्रधान छीतीपुर शंकुतला देबी,प्रधान मथुरापुर ओमप्रकाश सिंह,प्रधान गंगापुर देबेन्द्र सिंह,प्रधान पिछौती उर्मिला देबी,महेश चन्द्र,प्रधान गोपालपुर,प्रधान नगला रति मिथलेश देबी,प्रधान हैथा रघुनाथपुर खलील अहमद,बकायन प्रधान सुभाष चन्द्र,प्रधान अंडौली प्रतिनिधि शेर सिंह,प्रधान खिटौली सहित तमाम पंचायतों के प्रधान मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने