मुरसान में नकल को लेकर तो पुरदिलनगर में प्रश्नपत्र न पहुचने पर छात्रों ने काटा हंगामा

हाथरस। पुरदिलनगर में समय से प्रश्नपत्र न पंहुचने पर छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। हालांकि विद्यालय प्रशासन ने जेसे तेसेमामले को संभालकर परीक्षा दिलाई। वहीं मुरसान क्षेत्र में परीक्षा केन्द्र पर नकल कराने को लेकर विवाद हुआ। जब बात ज्यादा बढी तो हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होने के कारण प्रश्नपत्र आरंभ नहीं हो पाया। विद्यालय प्रबन्धन पर पैसे लेकर नकल कराये जाने के आरोप लगे हैहालांकि विद्यालय प्रबन्धन से इस आरोप को सिरे से नकार दिया है। मुरसान के इस परीक्षा केन्द्र पर जेसे तेसे कुछ गणमान्य लोगों ने बीच में पडकर मामले को शांत कराया और प्रश्नपत्र को आरंभ कराया। दूसरी ओर पुरदिलनगर स्थित रामसनेही यादव महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष के गणित विषय की परीक्षा थी। और परीक्षार्थियों की संख्या 43 थी, जबकि नोडल केन्द्र से प्रश्नपत्र नहीं पहुचे थे। प्रश्नपत्र न पंहुचने के कारण काफी देर तक प्रश्नपत्र का इंतजार किया गया। काफी इंतजार करने के बाद पास ही एक मूलचन्द्र मेमोरियल कन्या महाविद्यालय से प्रश्नपत्र की व्यवस्था करने के बाद दो प्रश्नपत्रों से फोटो स्टेट कराई और करीब पोन घंटे बाद प्रश्नपत्र हल होने की तैयारी हो पायी। हालांकि इससे पूर्व हंगामा काट रहे छात्रों को जेसे तेसे शांत कराया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1