हाथरस। शहर के बागला अस्पताल में रोटरी क्लब आफ हाथरस सिटी व इनर व्हील क्लब आफ हाथरस रायल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्लब के दिवंगत सदस्य मुकेश पोरूष की स्मृति में आयोजित किये गये शिविर में महिलाओं सहित कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सीएमएस ने लोगों को रक्तदान का महत्व बताया। रोटरी क्लब अध्यक्ष डा0 रघुकुल तिलक दुबे ने कहा कि ब्लड फैक्टियोंमें नहीं बनता हैइसे दान करके ही लोग एक दूसरे को बचा सकते हैं। रोटरी क्लब के डिस्टिक्ट गवर्नर अरूण जैन ने रक्तदान को सबसे बडा दान बताया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता मेहरिया ने कहा कि महिलाओं को रक्तदान करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए। क्लब के सचिव मनोज कुमार अग्रवाल व इनरव्हील क्लब की सचिव काजल अरोरा ने रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर का शुभारम्भ बागला अस्पताल के सीएमएस डा0 आईवी सिंह ने किया। इस मोके पर मुकुल दीक्षित, मीनाक्षी, कविता अग्रवाल, विनीता दुवे, राधा गावर, रामबाबू सेंगर, राहुल देव शर्मा, अंजू गावर, दीपा चड्डा, डा0 नितिन मिश्रा, रूपेश गुप्ता, तरून अग्रवाल, प्रदीप छावडा, शेलेष अग्रवाल, वरूण गोयल, सोरभ अग्रवाल, सतीश अग्रवाल आदि लोग मोजूद थे।
रोटरी क्लब आफ हाथरस सिटी व इनरव्हील क्लब आफ हाथरस रायल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।