हाथरस/हसायन। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढडौली की ग्राम प्रधान मंजू देबी व उनके पति राघवेन्द्र सिंह उर्फ मनु भइया के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अबैध बसूली किए जाने के मामलें में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।वही इस मामलें में एसएचओ प्रबीण कुमार सिंह का कहना है कि उक्त पीडिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार जन्नत बेंगम पत्नी रमजानी निवासी ढडौली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसका प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास निर्माण कराए जाने के लिए चयन हुआ था।प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन होने के बाद 31 अक्टूबर 2017 को इस इस योजना में सम्मिलित करने बालों को कुछ धनराशि देने की बात कहकर प्रधान मंजू देबी व उनके पति राघवेन्द्र सिंह ने धोखे से गुमराह करके धन ले लिए जाने के कारण जन्नत बेंगम का आवास अधूरा रह गया।जन्नत बेंगम का कहना है कि अंतिम किस्त के भुगतान पर रोक लग जाने पर जन्नत बेंगम ने इस मामलें की शपथ पत्र लगाकर शिकायत जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह से की गई।जिलाधिकारी के द्वारा उक्त शिकायत की जांच करने गई टीम को उक्त जांच के दौरान गांव के ही सबिता पत्नी कुशलपाल सिंह,पूरनदेवी पत्नी कुशलपाल सिंह,अशोक पुत्र गुलाब सिंह,जगदीश पुत्र रूस्तम सिंह को भी गुमराह करके तीस तीस हजार रूपए बसूल कर लिए जाने की बात कही थी।जन्नत बेंगम की तहरीर के आधार पर धारा 384,420आईपीसी के तहत दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अबैध बसूली के मामले में ग्राम प्रधान व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।