- भारी मात्रा में नामचीन कम्पनियो के जूते, पर्स, चश्मे आदि समान हुआ वरामद
- लोगो को सस्ते ब्रांडेड समान का झांसा देकर किया जा रहा था ठगी का कार्य
- संचालक मनोज वार्ष्णेय मौके से फरार
हाथरस में एक बार फिर फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र मुरसान गेट स्थित भेरो मंदिर के पास वार्ष्णेय मेडिकल के ऊपर सीओ सिटी सुमन कनोजिया ने छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर को पकडा है। छापे में भारी मात्रा में नामचीन कम्पनियो के जूते ,पर्स ,चश्मे आदि समान वरामद हुआ है। संचालक मनोज वार्ष्णेय पुलिस की आंखों में धूल झोंककर मौके से फरार हो गया है। यहां संचालित कॉल सेंटर में लोगो को सस्ते ब्रांडेड समान का झांसा देकर ठगी का कार्य किया जा रहा था। छापे के दौरान एक दर्जन लड़के लड़किया कॉलिंग करते हुए पकडे गये हैं। जो कैमरे के सामने मूँह छुपाते नजर आ रहे थे। जिनको सीओ ने हिदायत देकर छोड दिया है।
आपको बता दें कि हाथरस में सैकड़ो फर्जी टेलीशॉपिंग कम्पनियो का मकड़जाल बिछा हुआ है जो पूरे भारत में भोले भाले लोगो को ठगने का काम करते है, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट सामान या रददी मैगजीन या अन्य कबाड़ा भेज देते है। इस बात की जानकारी पुलिस विभाग से लेकर जिला प्रसाशन के आलाधिकारियों को भी है उसके बाद भी इन पर कोई अंकुश लगाने की कोशिस नही की जा रही है। हाथरस डाकघर से रोज हजारों की संख्या में पार्सल बुक होते है और इतनी ही संख्या में वापिस भी आते है। इन फर्जी टेलीशॉपिंग कम्पनियो के पार्सलों की वजह से पिछले कुछ वर्षों में हाथरस डाकघर पार्सल बुकिंग में देश में दूसरे नंबर पर और प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। कभी इन पार्सलों को खोल कर नही देखा जाता है। किसी को नहीं मालूम होता है की इनमे जा क्या रहा है। इनमे कुछ भी संदिग्ध सामान हो सकता है। खास बात यह है की डाकघर के ठीक सामने हाथरस कोतवाली भी है। पुलिस भी तब ही कार्यवाही करती है जब किसी फर्जी टेलीशॉपिंग कम्पनि की शिकायत होती है। इस कॉल सेंटर पर भी आज की कार्यवाही इस कॉल सेंटर की ठगी का शिकार हुए ग्राहक की शिकायत पर हुई है, शायद यही कारण है की हाथरस को फर्जी टेलीशॉपिंग कम्पनिया सबसे सेफ जोन समझती है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।