जिलाधिकारी ने की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

हाथरस। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसके दौरान उन्होने कार्यो में तेजी लाने हेतु विभागीय अफसरों को कडे निर्देश दिये हैं। उन्होने जोर देकर कहा कि प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के निर्माण कार्य, जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यो को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने के लिये तबज्जो दी जाये।
      उन्होंने कहा की विकास एवं निर्माण कार्यो की वित्तीय एवं भौतिक कार्य प्रगति की विभागवार समीक्षा के दौरान सभी स्वीकृत परियोजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण करने के बारे में विभागीय अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये। उन्होंने आगाह किया कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार विकास एवं निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में शिकायत अथवा लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। सभी अधिकारियों से जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने को कहा।
    उन्होने सभी ईओं से स्वच्छ भारत अभियान नगरीय के तहत बनाये जा रहें शौचालयों की प्रगति की बारें में जानकारी ली। ईओं ने बताया कि नगर पालिका हाथरस में 09 वार्ड, मुरसान में 02 वार्ड, सहपऊ में 10 वार्ड, मैडू में 04 वार्ड तथा पुरदिलनगर के 09 वार्डो को ओडीएफ कर दिया गया है। ईओं नगर पालिका हाथरस ने बताया कि मुरसान तथा हाथरस नगर पालिका में लगभग 95 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की प्रथम किस्त 4000 रूपये जारी कर दी गयी हैं। परन्तु लाभार्थी के द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया गया हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे लाभार्थी जिन्होने पैसा प्राप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया है ईओं हाथरस से उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सिचाई योजना के तहत जनपद में अनुदान पर टपक तथा स्प्रिंकलर संयत्रो का वितरण किया जाना है। जिसके तहत बडें किसानों को 80 प्रतिशत तथा छोटें किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिऐ इच्छुक किसान जिला उद्यान अधिकारी से मोबाइल नम्बर 9719402532, पर सम्पर्क कर सकतें हैं। 
  समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति तथा पेंशन के बारे में जानकारी ली जिस पर उन्होने बताया छात्रवृत्ति के धनराशि शासन से अभी अप्राप्त है। इसके अलावा वृद्धा पेंशन योजना की 02 किस्त, विधवा पेंशन योजना की 03 किस्त तथा विकलांग पेशन योजना की सभी 04 किस्तें प्राप्त हो गयी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राथमिक विद्यालयों में सभी छात्रों को किताबे, जूते तथा स्वेटर वितरण कार्यक्रम के बारें में जानकारी ली। जिस पर उन्होने बताया कि जनपद में स्वेटर वितरण 98 प्रतिशत तथा किताबों तथा जूतों का वितरण शत प्रतिशत कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्वेटरों के वितरण के भुगतान तथा सत्यापन करवाने के भी निर्देश दियें। उपनिदेशक कृषि से किसानों के लिए संचालित की जा रही पारदर्शी किसान योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, वर्मी कम्पोस्ट तथा खाद्य की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रगति न होने पर नाराजगी जाहिर की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जनपद में दवाओं की उपलब्धता के बारें में जानकारी ली। बैठक के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज प्रार्थनापत्रों के समयबद्ध तथा गुण्वत्तापरक निस्तारण से करने के निर्देश दिये। और कहा कि डिफाल्टर की स्थिति में जिम्मेदार अफसरों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि जनता दर्शन, तहसील दिवस तथा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की क्रास बेरीफिकेशन भी किया जाना सुनिश्चित करे।
      इसके अलावा, अमृत योजना, नगरीय स्ट्रीट लाइट योजना, अपशिष्ट प्रबन्धन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, नहरों की सिल्ट सफाई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पोषण मिशन, ग्रामीण विद्युतीकरण, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, डीएसटीओ देवेन्द्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश राठौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस पी सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन एवं सश्क्तीकरण अधिकारी, ईओं डूडा अन्जू सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला मनोरजंन अधिकारी, सहित पीडब्लूडी, विद्युत, आरईडी, जल निगम, नलकूप, सिंचाई, समस्त बीडिओ आदि विभागों के अभियन्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1