उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सपा बसपा कार्यकताओं ने बांटी मिठाई

- हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस/सिकन्दराराव। समाजवादी पार्टी द्वारा उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सिकन्दराराव में जीटी रोड स्थित सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव उर्फ बुआजी के कैम्प कार्यालय पर मिष्ठान वितरित करते हुये समाजवादी पार्टी व बसपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दीं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव बुआजी ने कहा कि उपचुनाव में हुयी जीत 2019 का टेलर है। जनता ने अब पूरी तरह से बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव यादव, राजीव यादव, बाबूजी बघेल, बिजेन्द्र जाटव, रोहिताश यादव, सतीश यादव, मेहराज कुरेशी, मुजम्मिल कुरेशी, सत्यपाल, सुशील यादव, बन्टी यादव, विक्की यादव, कमल जाटव, लालू यादव, नागेश यादव, गौरीशंकर बघेल, निखिल गोतम, आदर्श, गुड्डू यादव, पुष्पेन्द्र, बोवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1