हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के पीहुरा बम्बा के पास बीती रात तमंचे की नोंक पर आलू लदा ट्रेक्टर लूट लिया गया। बदमाश ट्रेक्टर पर अपना ट्रेक्टर खराब होने की बात कह कर सवार हुये और खेरिया निवासी घूरेलाल के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।
पूर्व प्रधान घूरे लाल बघेल पुत्र करनसिंह निवासी खेरिया ट्रेक्टर ट्राली में आलू लाद कर मदन लाल कोल्ड स्टोरेज नगला ब्राह्मण सादाबाद जा रहे थे। सहपऊ सादाबाद के मध्य स्थित पीहुरा गांव के निकट स्थित पैट्रोल पम्प के पास करीब साढ़े नौ बजे दो बदमाशों ने ट्रेक्टर को रुकवा कर कहा कि उनका ट्रेक्टर खराब हो गया है। यह कर क दोनों बदमाश घूरेलाल के ट्रेक्टर पर सवार हो गए। सड़क पर गड्डे होने के कारण ट्रेक्टर हल्की स्पीड पर था। आधा किमी चलते ही पीहुरा बम्बे के पास ट्रेक्टर पर सवार बदमाशों ने ट्रेक्टर चालक घूरेलाल की कनपटी पर तमंचा रख दिया। एक बदमाश ड्राइवर सीट पर बैठ गया और ट्रेक्टर चलाने लगा। आगे पहुंचे तो दो अन्य बदमाश और मिल गये। घूरेलाल को दो बदमाशा ट्रेक्टर से नीचे उतारकर खेतों में ले गए और करीब डेढ़ घंटे तक डराया और दो बदमाश आलू लदे ट्रेक्टर ट्राली को लेकर फरार हो गये। डेढ़ घंटे बाद दोनों बदमाश ड्राइवर घूरेलाल को खेतों में छोड़कर बाइक पर फरार हो गए। घूरे लाल खेत से निकल कर बाहर आए और फिर 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसान के परिजन भी आ गए। किसान ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। किसान की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस मामले में रात को कई जगहों पर पुलिस ने दबिश भी दी। पुलिस टीम वर्क आउट करने के लिए जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।