संविदा कर्मी की मौत पर गुस्साये परिजनो ने की बिजलीघर फूंकने की कोशिश

हाथरस/सिकंदराराव। वीती रात्रि के समय  विजली घर पर तैनात संविदा कर्मी की मौत पर गुस्साये युवक के परिजनो ने  बिजलीघर फूंकने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार वताया जाता है कि सिकंदराराव क्षेत्र  के कस्वा  कचैरा में बिजलीघर पर तैनात एटा निवासी संविदा कर्मी  की वीती रात  करंट लगने  से मौत हो गई। जिससे गुस्साये  परिजनो ने बिजलीघर पर  पहुंचकर जमकर हंगामा किया। और विजली घर पर  तोड़फोड़ व आगजनी का प्रयास किया। और  वहां पर तैनात होमगार्ड के साथ भी  मारपीट की। सूचना पर वीती  रात में मोके पर  पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने स्थति को काबू किया और पुलिस ने  कोतवाली में 3 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों पर बिजलीघर को फूंकने की कोशिश, तोड़फोड़ के आरोप में इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। और  शव को अपने  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस  भिजवाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1