-चार लोगों को पकड़कर पुलिस ने भेजा जेल
सिकन्दराराऊ। कोतवाली पुलिस ने कट्टी के लिये ले जाये जा रहे आठ बैल तथा बछड़ों को मुक्त कराया है तथा चार लोगों को हिरासत में लेकर गौवंश अधिनियम के अन्तर्गत जेल भेजा है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदनपुरा के पास एक टाटा मैजिक में भरकर बैल तथा बछड़ो को ले जाया जा रहा था। सूचना पाकर फौरन पुलिस सक्रिय हुयी और मौके पर पंहुचकर गाड़ी को पकड़कर जांच की तो पाया उसमें चार बैल नीचे पड़े कराह रहे थे और चार बैल उनके ऊपर पड़े हुये थे। पुलिस ने कट्टी के लिये जा रहे इन बैल-बछड़ो को मुक्त कराकर ग्रामीणों में बांट दिया तथा पकड़े गये चार लोगों को गौ वंश अधिनियम के तहत जेल भेजा है।
- रिर्पोट-संदीप पुण्ढ़ीर
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।