हाथरस। थाना सादाबाद के सहपऊ क्षेत्र में लूटपाट व चोरी की घटना आये दिन हो रही है। मंगलवार रात्रि को भी चोरों ने तीन घरो के ताले चटकाये। जिसके चलते लोगों में भय व्याप्त है। प्रताप भान सिंह पुत्र फतह सिंह गुरहार एंव ओमकार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह मौहल्ला शक्ययाना के मकान में दरवाजे का कुन्दा तोड़कर चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन कुछ ले जा नही पाये। उसके बाद अनुज शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा मौहल्ला बजरिया के मकान में जंगले पर लगी जाली कटर से काटी आवाज होने के कारण आस-पास के लोग जाग गये। पड़ोसियों के एकत्रित होने से चोर भाग गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
चोरों ने चटकाये तीन घरो के ताले
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।