हाथरस। श्री कुशवाह सेवा समिति द्वारा 18 अप्रेल को कुशवाहा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिये किये जाते हैं। सम्मेलन में विवाह कराने के लिए जोडों के रजिस्टेशन 8 अप्रेल तक होंगें। समिति अध्यक्ष डा0 पी0पी0 सिंह ने समाज के उन सभी बंधुओं से निवेदन किया है जो अपने पुत्र एवं पुत्रियों की शादी सम्मेलन में कराना चाहते हैं वे समिति के पदाधिकारी रामबाबू कुशवाहा व महीपाल सिंह कुशवाहा से सम्पर्क कर अतिशीघ्र अपना रजिस्टेशन करायें।
कुशवाहा सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 अप्रेल को
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।