हाथरस। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक कार्य विभाग द्वारा एथेलेटिक्स एवं वालीवाॅल विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट स्टेडियम हाथरस में किया गया। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेल कुद प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बुके भेट कर तथा जिला क्रीडा अधिकारी ने बैच तथा टोपी पहनाकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने जनपद हाथरस की ध्वज पताकों को डोरी खीच कर फहराया। तथा तिरंगें रंग के गुब्बारें को आसमान में छोडा। इसके पश्चात शान्ति के प्रतीक सफेद कबूतरों को उडा कर आजाद किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की मसाल को भी प्रज्जवलित किया। कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय डायट हाथरस तथा सभी विकास खण्ड के छात्र-छात्राओं ने नगाडे की धुन पर किए गये मार्चपास्ट को जिलाधिकारी महोदय ने सलामी ली। कन्या इण्टर काॅलेज सासनी के छात्राओं ने स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस आयोजन के द्वारा जनपद के शहरी तथा ग्रामीण आंचल के युवाओं तथा खिलाडियों को वालीबाल तथा ऐथलेटिक्स विधाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। हमारे जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेल के माध्यम से हमारे अन्दर प्रतियोगिता की भावना जागती है। और यदि आप एक ही खेल को पूरे रूझान से खेलते है तो उस खेल में मैडल तथा अपना कैरियर बनाने की असीम सम्भावना है। जनपद की अनेक प्रतिभावों ने प्रदेश स्तर पर जनपद हाथरस का नाम रोशन किया है। धाविका अनीता चैधरी ने मुम्बई तथा इलाहाबाद में आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर जनपद का मान बढाया है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के प्रतिभा में निखार पैदा हो। तथा प्रतिभाएं निकलकर सामने आयें। जनपद में प्रतिभाओ ंकी कमी नही हैं। बस हम आपको अपनी प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।
ऐथलेटिक्स के खेल 100 मीटर दौड प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम राहुल सिंह, द्वितीय राम प्रकाश ठैनुआ तथा तृतीय स्थान शिवम कुमार ने, 200 मीटर दौड में प्रथम हरेन्द्र सिंह, द्वितीय शिवम कुमार, तृतीय राहुल सिंह, 400 मीटर दौड में प्रथम हरेन्द्र सिंह, द्वितीय कुलदीप सिंह ठैनुआ, तृतीय अमित कुमार, 800 मीटर दौड में प्रथम कुलदीप सिंह ठैनुआ, द्वितीय मनीष कुमार, तृतीय अवतार सिंह, 1500 मीटर दौड में प्रथम मुलायम सिंह, द्वितीय अनिल, तथा तृतीय इन्द्रजीत, तथा गोला फेक में प्रथम मुकेश कुमार, द्वितीय अरूण कुमार सिंह, तृतीय अमन शर्मा, तस्तरी फेक में प्रथम देवान्त चैधरी, द्वितीय मुकेश कुमार, तृतीय अमन शर्मा, लम्बी कूद में प्रथम राम प्रकाश ठेनुआ, द्वितीय आशिफ खान, तृतीय प्रदीप कुमार, ऊची कूद में प्रथम हेमन्त शर्मा, द्वितीय प्रमोद कुमार, तृतीय यतेन्द्र सिंह ने प्राप्त किया। वालीबाल बालक वर्ग में प्रथम राजा शर्मा की टीम ने, तथा द्वितीय स्थान आकाश कुमार की टीम ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड प्रतियोगिता में प्रथम राखी सोलांकी, द्वितीय कृष्णा ने तथा अन्जू सिंह ने तृतीय स्थान, 200 मीटर दौड में प्रथम भावना, द्वितीय प्रियंका पोनिया, तृतीय रचना, 400 मीटर दौड में प्रथम भावना, द्वितीय अर्चना, तृतीय रचना, 800 मीटर दौड में प्रथम नीतू कुमारी, द्वितीय अर्चना सिंह, तृतीय अन्जू सिंह, गोला फेक में प्रथम कृष्णा, द्वितीय नीतू, तृतीय दीपान्शी, तस्तरी फेक में प्रथम कृष्णा, द्वितीय राखी सोलंकी, तृतीय दीपान्शी, लम्बी कूद में प्रथम भावना, द्वितीय प्रियका, तृतीय दीपान्शी, ऊची कूद में प्रथम राखी सोलंकी, द्वितीय नीतू कुमारी, तृतीय अन्जू सिंह प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली तथा दौड प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विजेता खिलाडियों को प्रमाण-पत्र एवं मैडल वितरण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह चाहर ने किया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला क्रीडाधिकारी डा0 मंजूर आलम अंसारी, वरिष्ठ खिलाडी एवं जनपदीय व्यायाम प्रशिक्षक श्री सुरजीत सिंह एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण बनवारी लाल तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।