Top News

सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

हाथरस/सिकन्दराराव। सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का शपथग्रहण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख सत्येन्द्र सिंह, नरेन्द्रपालसिंह, हरपाल सिंह यादव, बबलू सिसौदिया प्रधान, रामखिलाड़ी प्रधान, संजय कौशिक, महेश यादव संघर्षी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना महेश संघर्षी, उपाध्यक्ष संजय यादव व संचालकों को सचिव साहब सिंह यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह की अध्यक्षता सत्येन्द्र सिंह अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति सिकन्दराराव ने व संचालन राकेश यादव ने किया।
        सिकन्दराराव ब्लॉक क्षेत्र के सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथग्रहण समारोह संघ के परिसर में आयोजित किया गया।
        समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष साधना महेश संघर्षी ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि किसानों को रबी,खरीफ व जायद की फसलों के समय खाद,उर्वरक एवं बीज प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जायेंगे।
    समारोह में उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाने का संघ का संचालक मंडल भरसक प्रयास करेगा।
     नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,डायरेक्टरों एवं अतिथियों को फूलमालाओं से भाईचारा सेवा समिति के संस्थापक महेश यादव संघर्षी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, मनोज प्रधान,राजेश यादव ने सम्मानित किया
     समारोह में निरोत्तम यादव अध्यक्ष सहकारी समिति सिकन्दराराव, मंजू देवी अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली, रामखिलाड़ी, नरेन्द्रपालसिंह, शिशुपाल, रुबी यादव उपाध्यक्ष क्रय विक्रय समिति सि.राऊ, बबलू सिसोदिया प्रधान टीकरी,दिनेश कुमार अध्यक्ष सहकारी समिति मऊ चिरायल पवन दीक्षित,राजकुमार सिंह, मिथिलेश देवी, हरीसिंह, मधूसिंह, रामबाबू, संतोष कुमार जयप्रकाश यादव राजेश यादव, नत्थू सिंह, विनोद, टीटू यादव, दिनेश कुमार, संदीप, जयचंद्र लोधी, देवेन्द्र बघेल, हसरुद्दीन शाह, अश्वनी यादव, रोहिताश, बीरेन्द्र, रघुवीर सिंह, देवेंद्र यादव, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिसौदिया, पप्पू कुमार आदि प्रमुख थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने