नकल पर कडाई किए जाने पर 37 छात्रो ने छोडी परीक्षा

हाथरस/हसायन। कस्बा के अंडौली मार्ग स्थित श्री मती भूदेबी खुशालीराम महाबिद्यालय में बीएससी के 37 परीक्षार्थियों ने मंगलवार को परीक्षा छोड दी।डा.भीमराब अम्बेडकर बिश्व बिद्यालय के द्वारा कस्बा के श्री मती भूदेबी खुशालीराम महाबिद्यालय में कस्बा के सिकतरा मार्ग स्थित श्री मती जलधारा देबी महाबिद्यालय,श्री मती माया देबी महाबिद्यालय कैलोरा व मलिखान सिंह महाबिद्यालय ठूलई जहांगीरपुर के बीए,बीएससी के छात्रो का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।मंगलवार को सुबह की पाली में प्रबंधक सेठ ओमप्रकाश यादव,सचिव संतोष कुमार यादव,प्राचार्य हरेन्द्र कुमार अग्निहोत्री के द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के कारण 425 छात्र छात्राओं में से 383 छात्र छात्राओ ने परीक्षा दी।जिसमें 37 छात्र छात्राओ में 34 छात्र छात्रा श्री मती जलधारा देबी महाबिद्यालय हसायन,श्री मती मायादेवी कैलोरा के 01,मलखान सिंह डिग्री कालेज ठूलई के 02 छात्रो ने परीक्षा छोड दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1