हाथरस/सिकन्दराराव। राष्टीय राजमार्ग एटा रोड पर गांव टोली के पास एटा की ओर जा रही कैन्टर की भिडन्त सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। जिसमे कैन्टर चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता हैकि बीती रात्रि एक बजे के करीब कैन्टर संख्या यू0पी0 86 टी0 3371 एटा की ओर जा रहा था जैसे ही वह गांव टोली के समीप पंहुचा तो सामने से आ रहे ट्रक संख्या एच0आर0 55 एस0 4084 से उसकी जोरदार भिडंत हो गयी। जिसमे शिव कुमार पुत्र महेश पाल निवासी पुरदिल नगर, करनपाल पुत्र अरविंद एवं ववलू पुत्र राकेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लागों की भीड लग गयी। कई घन्टो तक वाहनो का आवागमन वाधित हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलो को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भिजवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सको ने घायलों को प्राथमिक उपचार करने वाद गम्भीर हालत मे अलीगढ रेफर कर दिया।
कैन्टर और ट्रक की आमने-सामने भिडंत में तीन लोग गम्भीर घायल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।