Top News

गली मौहल्लों व घरो का कीचड युक्त गंदा पानी सडक पर मार रहा हिलोरे

- लोगों को करना पड रहा है काफी परेषानी का सामना
- सक्रांमक रोग फैलने की बनी हुई है आशंका
हाथरस/हसायन। हाथरस जंक्षन क्षेत्र के गांव महौ में आर्याबर्त ग्रामीण बैंक के निकट होली गेट पर हाथरस जंक्शन को जाने बाले मार्ग पर प्रधान रीता नरबरिया द्वारा सडक के दोनो ओर नालियों का निर्माण न कराए जाने के कारण गांव के गली मौहल्लों व घरो का गंदा पानी सडक पर हिलोरे मार रहा है। मगर अभी तक प्रधान द्वारा सडक पर जमा पानी को दूर नही कराया गया है।वही गांव में स्थापित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में आने बाले उपभोक्ताओं को गंदे पानी के कारण काफी परेषानी का सामना करना पड रहा है।इस मामलें में महौ निवासी धीरज सिंह व करन सिंह का कहना है कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी भी गांव में सफाई कार्य करने के बजाय गांव की गंदगी को उनकेे मकान के पास खाली पडे प्लाट में डाले जाने के कारण मौहल्ले में सक्रांमक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने डीएम आरएस मौर्या से गांव की सडक पर हिलोरे ले रहे गंदे पानी को दूर कराए जाने की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने