Top News

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा बैठक

हाथरस। जनपद को खुले में शौच से मुक्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रंमाशंकर मौर्य ने कैम्प कार्यालय पर डीपीसी, सहायक विकास अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा बैठक की।
       बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 206 ग्राम पंचायतो अथवा 293 राजस्व ग्रामों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका हैं। तथा 268 ग्राम पंचायतो ंमें शौचालय निमार्ण का कार्य जारी हैं। जिसके तहत हसायन ब्लाक के 69 ग्राम पंचायतां में से 26 ग्राम पंचायतों, हाथरस ब्लाक के 78 ग्राम पंचायतों में से 41 ग्राम पंचायतों, मुरसान ब्लाक में 85 ग्राम पंचायतों में से 40 ग्राम पंचायतों, सादाबाद ब्लाक के 58 ग्राम पंचायतों में से 38 ग्राम पंचायतों कों, सासनी ब्लाक के 83 ग्राम पंचायतों में से 28 ग्राम पंचायतों को, सहपऊ ब्लाक के 51 ग्राम पंचायतों में से 13 ग्राम पंचायतों को तथा सिकन्दराराऊ के 50 ग्राम पंचायतों में से 20 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा ओडीएफ करने के लिए शासन द्वारा 13 मार्च से 10 अप्रैल 2018 तक सत्याग्रह से स्वच्छ ग्रह अभियान के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसके अलावा अभी तक कुल 115003 शौचालयों का एमआईएस कराया जा चुका है। उन्होने बताया कि अवशेष लक्ष्य को लक्ष्य के सांपेक्ष प्रतिदिन 1199 शौचालयों के निर्माण की आवश्यकता है।
       जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर नराजगी जताई। उन्होने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन को लेकर बहुत ही गम्भीर है। अतः शौचालय निर्माण में किसी भी प्रकार की ढिलाई असहनीय होगी। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से शौचालय निर्माण की दैनिक  रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दियें। इसके अलावा जो भी शौचालय बनायें जा रहे है। उनकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए। अन्यथा की स्थित में कडी कार्यवाही की जायेगीं। साथ ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि शौचालय निर्माण की  एमआईएस की प्रत्येक दशा में करा लें। साथ ही साथ जो शौचालयों बन गये हैं उनकी फोटो अपलोडिगं शीघ्र कर दें। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी से ओडीएफ की निरन्तर माॅनीटरिंग करने को कहा। उन्होने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो अवगत कराया जायें। सहायक विकास अधिकारी पंचायती राज के द्वारा आलू खुदाई के कारण मजदूर न मिलने की शिकायत पर कहा कि अब आलू खुदाई अब समाप्त हो गयी हैं। अतः  शौचालय निर्माण में प्रगति दिखाई पडनी चाहिए। इसके अलावा लक्ष्य प्राप्त के लिए यदि अधिक राज्य मिस्त्री अथवा लेबर की आवश्यकता हो तो व्यवस्था कर ली जायें।   
       बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी, सहायक विकास अधिकारी फौरन सिंह, डीपीसी हाथरस तथा मुरसान योगेश सारस्वत, डीपीसी सादाबाद तथा सहपऊ शैलेन्द्र लवानिया, सहित समस्त सहायक विकास अधिकारी तथा ब्लाक क्वार्डीनेटर उपस्थित रहें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने