Top News

बागला जिला चिकित्सालय में बंद पडे शोचालायों पर दिव्यांगजन विकास संगठन ने जताया आक्रोश

हाथरस। शासन के अथक प्रयासों के बावजूद स्वच्छता अभियान को वह स्थान नहीं मिल पा रहा है जिसकी उसे चाह है। शासन द्वारा सर्वहितार्थ शोचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन सरकारी मशीनरी के चलते उनका सही उपयोग नही हो पा रहा है।  हाथरस के बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय पर दिव्यांगजनों के लिए शोचालय तो बनाये गयेहैं लेकिन उन पर हर वक्त ताला लटका रहता है। जबकि दिव्यांगजनों को चिकित्सा के दौरान वहां अन्यंत्र शोच आदि के लिए जाना पडता है। यह उदगार दिव्यांगजन विकास संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उपाध्याय ने सीएमओ को बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में दिव्यांगजनों के लिए बनाये गये बंद पडे शोचालयों के सम्बंध में ज्ञापन देते हुये व्यक्त किये। उनका कहना था कि केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जगह जगह शोचालयों आदि की व्यवस्था की जा रही है।लेकिन इसका जहां उपयोग होना चाहिए वहां नही हो पा रहा है।  सूस्त सरकारी मशीनरी के चलते अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो का दिव्यांगजनों को भी लाभ नही मिल पा रहा है। ज्ञापन सोंपते समय श्री उपाध्याय ने सीएमओ को यह चेतावनी भी दी है कि शीघ्र दिव्यांगों के लिए निर्मित शोचालयोंमें पडे तालों को हटवाया जाये। अगर ऐसा नही हुआ तो निश्चित ही उनके संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवीन अरोरा, अनिल दीक्षित, हरीश प्रताप, कोशल किशोर, राजमाला, सोनवीर सिंह, गोरव उपाध्याय, पियूश रावत, शुभम शर्मा, राहुल, सुनील वर्मा, शिवसिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने