हाथरस/हसायन। बिकास खंड कार्यालय पर बुधवार को क्षेत्र के गांव रामपुर नगला बंजारा में प्रधान ढडौली के द्वारा गांव में तीन साल के अन्दर कोई भी बिकास कार्य न कराए जाने पर ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के नेतृत्व में प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिकास खंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया।ग्राम पंचायत ढडौली के माजरा रामपुर के ग्रामीणों ने भाकियू हरपाल गुट के ब्लाक अध्यक्ष छत्रपाल गोस्वामी के नेतृत्व में बिकास खंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधान ढडौली मंजू देबी के द्वारा गांव में कोई भी बिकास कार्य न कराए व प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियो से तीस हजार रूपए की बसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकी हंगामा मचाया।ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान ने अभी तक गांव में कोई भी बिकास कार्य नही कराया गया।प्रदर्शन करने बालों में रामपुर के साधू सिंह,अशोक सिंह,हाकिम सिंह,योगेन्द्र सिंह मृगेन्द्र सिंह,कल्याण सिंह,मीरा देबी,पुष्पा देबी,शीला देबी,गायत्री देबी,बिरमा देबी अशोंक कुमारी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
बिकास कार्य न कराए जाने पर ग्रामीणो ने दिया एक दिवसीय धरना
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।